rashifal

आज का राशिफल: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज वामन द्वादशी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके साथ ही शाम 4 बजकर 27 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा। वहीं, आज से पंचक भी शुरू हो रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी गतिविधियों से दोस्त खुश होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको समझदारी से फैसला लेना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा और लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और सफलता से जुड़ा रहेगा। काम समय पर पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, वरना काम अधूरा रह सकता है। आज आपके कामयाब होने से आलोचना करने वालों को भी जवाब मिलेगा। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपके काम से अधिकारी प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़े कारोबारियों को पहले की तुलना में बेहतर लाभ मिल सकता है। जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपयोगी उपहार दे सकते हैं। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग किसी सभा के आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में काम अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक आप सभी काम पूरे कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आपसे अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आएगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रह सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा और कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को जल्द पूरा करने की योजना बनाएंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम की सराहना होगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जिस काम के परिणाम का आपको लंबे समय से इंतजार था, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखेंगे। परिवार की जरूरतों को देखते हुए खर्च और खरीदारी में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। बचत पर विशेष ध्यान दें। सेहत को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1

तुला राशि

तुला राशि वालों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कारोबार में बिक्री बढ़ने से आमदनी में इजाफा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। बिजनेस के रुके हुए काम पूरे होने से आपकी उलझन कम होगी। घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है। किसी के विवाद में पड़ने से बचें। वकीलों को किसी क्लाइंट से अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कारोबारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी बड़े व्यापारी के साथ डील फाइनल कर सकते हैं। राजनीति में आपकी रुचि बढ़ेगी और अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिल सकता है। घर से निकलते समय माता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। लवमेट से उपहार मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन सफलता वाला रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खासतौर पर बेटे के करियर से जुड़ी सूचना खुशी दे सकती है। ऑफिस में नया काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। माता-पिता के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नई उमंग लेकर आएगा। किसी व्यक्ति से बातचीत करके आपको खुशी मिलेगी और कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आप अपने व्यवहार को बेहतर रखने का प्रयास करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए मांगी गई मदद आसानी से मिल सकती है। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक उलझनों से राहत मिल सकती है। सही मार्गदर्शन से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को सहारा मिलेगा। आप किसी नई चीज की खरीदारी का विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में आप किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे, जिससे जूनियर और सीनियर आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से खुशी होगी। शाम को साथ में डिनर का प्लान बन सकता है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और सकारात्मकता बढ़ेगी। घर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6