Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि रात 11:19 बजे तक रहेगी। दोपहर 3:55 बजे तक धृति योग रहेगा। सुबह 10:35 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। आज पंचक और प्रदोष व्रत भी है। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
राशिफल के अनुसार आज कई राशियों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। किसी को करियर और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी को पारिवारिक मामलों में सहयोग और रिश्तों में मधुरता का अनुभव होगा। वहीं कुछ राशियों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने और अपने व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी गई है।
मेष राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आपकी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए ताजे फलों का सेवन लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 6
वृष राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। नई जमीन लेने की योजना बना रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ दिल की बात साझा करने से रिश्ते में मधुरता आएगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय को महत्व मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें और समय का सदुपयोग करें।
शुभ रंग- मैजेंटा | शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बुजुर्ग की सेवा करने का अवसर मिल सकता है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगे और सोचे हुए कार्यों से लाभ मिलने के योग हैं। अपनी क्षमता और परिस्थिति के अनुसार काम करने से सफलता मिल सकती है। लवमेट के साथ रिश्ते को लेकर कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सोशल साइट्स पर काम करने वालों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जान-पहचान हो सकती है।
शुभ रंग- पीला | शुभ अंक- 4
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। उच्चाधिकारी के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के योग हैं। रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। घरेलू जरूरतों की खरीदारी करेंगे। हालांकि किसी भरोसेमंद व्यक्ति की बात आपको परेशान कर सकती है। अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सतर्क रहें। पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग- बैंगनी | शुभ अंक- 3
सिंह राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। जिस काम के लिए प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। मेहनत का फल मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी काम को पूरा करने में आसपास के लोगों की सलाह मददगार साबित हो सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी और घर में खुशहाली बनी रहेगी। अध्यात्म की ओर भी आपका रुझान बढ़ सकता है।
शुभ रंग- मैरुन | शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। करियर को लेकर चुनाव करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से मन को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्र से उपहार मिलने की संभावना है। घरेलू काम पूरे करने में सफलता मिलेगी और सही योजना के साथ करियर में बदलाव करने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग- भूरा | शुभ अंक- 8
तुला राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना काम दोबारा करना पड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से कामकाज से जुड़े नए आइडिया मिल सकते हैं, जिन पर आप आगे काम शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन लाभ देने वाला हो सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव के कारण परेशानी हो सकती है, लेकिन किसी अनुभवी वरिष्ठ की सलाह से राहत मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता बच्चों को उपयोगी सलाह दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार की जरूरतों को समझते हुए खरीदारी की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 5
धनु राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मान मिलने की संभावना है। तय किए गए काम समय पर पूरे होंगे और कुछ कार्य समय से पहले पूरे होने से आपको खुशी मिलेगी। दोस्ती में चल रही अनबन खत्म करने के लिए पहल कर सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बन सकता है। कई पुरानी परेशानियों का समाधान मिलने के योग हैं।
शुभ रंग- पिच | शुभ अंक- 9
मकर राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। महिलाओं के लिए दिन खास रह सकता है और खरीदारी में समय बीत सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से मेल मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। कभी आपकी मदद कर चुका व्यक्ति आज आपके काम आ सकता है। शिक्षकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे | शुभ अंक- 4
कुंभ राशि
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। हालांकि लोगों के विचारों और आपके बारे में कही गई बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और पढ़ाई में अधिक समय देंगे। टेक्सटाइल व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने बारे में अफवाहों से बचने के लिए अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। घर के किसी सदस्य पर बेवजह गुस्सा करने से बचें।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 9
मीन राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। पुरानी बातें याद आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। दूसरों की नकल करने के बजाय खुद पर विश्वास रखें। विदेश यात्रा से जुड़े अवसर बन सकते हैं। भाई के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 1
आज का पंचक और प्रदोष व्रत
आज पंचक और प्रदोष व्रत का संयोग भी है। त्रयोदशी तिथि के कारण प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व माना जाता है। श्रद्धालु आज भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करना शुभ माना जाता है।
