मंदसौर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है।
26.10 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त
पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 26.10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मादक पदार्थ के स्रोत को लेकर पूछताछ
पुलिस आरोपी से जब्त नशीले पदार्थ के स्रोत और उसकी सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास मादक पदार्थ कहां से आया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।
