MP Earthquake News: भोपाल: मध्यप्रदेश के खरगोन, खंडवा और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड पर खरगोन क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटकों से आसपास के इलाकों में भी कंपन महसूस किया गया।

खरगोन क्षेत्र में था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 21.59° उत्तरी अक्षांश और 75.552° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह स्थान धार जिले के धामनोद से लगभग 69 किलोमीटर दक्षिण और इंदौर से करीब 129 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में बताया गया है।

खंडवा और आसपास के इलाकों में महसूस हुए झटके

शनिवार सुबह आए भूकंप के झटके खरगोन जिले के साथ खंडवा और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे होने के कारण आसपास के इलाकों में कंपन महसूस हुआ।