Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: आज 21 सितंबर 2026, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। वहीं शाम 4 बजकर 6 मिनट तक शोभन योग रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज पूरा दिन और रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 44 मिनट पर बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा और क्या है आपका लकी नंबर व शुभ रंग।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए आप ऑफिस में स्टाफ के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगी, जिससे उन्हें लाभ मिल सकता है। लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और उनके काम की सराहना हो सकती है। आप किसी नई कहानी की शुरुआत भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार में किसी बड़ी डील को फाइनल करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपको हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। किसी समस्या को लेकर दोस्तों से बातचीत हो सकती है और उनकी सलाह से समाधान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा। सरकारी कामकाज के दौरान नियमों और नीतियों का पूरा ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचने पर आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी सरल वाणी और व्यवहार आपको सम्मान दिला सकते हैं। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी भी काम को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दोस्त के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और इस दौरान किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत भी होगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आपको संतुष्टि मिलेगी। नौकरी से जुड़ी उलझन दूर हो सकती है और कामकाज बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 9

सिंह राशि

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत से पहले माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। निजी जीवन की परेशानियां कम होंगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। महिलाएं अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले सकती हैं। आपकी सोच दूरगामी रहेगी और आप भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी और समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अधूरी पड़ी पेंटिंग या अन्य काम को पूरा कर सकते हैं। बच्चे आपसे अपने मन की बात साझा करेंगे, ऐसे में उन्हें सही मार्गदर्शन देना आपके लिए जरूरी होगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कारोबार में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी मामले में दूसरों से बातचीत या सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपसी मधुरता बढ़ेगी। आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर संवेदनशील रहेंगे। छात्रों को किसी विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके अधिकतर काम सफल हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा। कारोबार में निवेश करने से पहले घर के बड़े लोगों की राय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप पिता की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। महिलाएं ऑफिस और घर के काम के बीच अच्छा संतुलन बनाने में सफल रहेंगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह पूरा करेंगे। कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। किसी विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। व्यस्त दिन में से कुछ समय बच्चों के लिए निकालेंगे और उनके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पर्याप्त पानी पीते रहें।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1

मकर राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपकी बात समझने का प्रयास करेंगे, जिससे रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से आपको संतुष्टि मिलेगी और जरूरतमंदों की मदद भी कर पाएंगे। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

आज आपका दिन खुशहाल बना रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। किसी खास व्यक्ति से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सरकारी काम किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से पूरे हो सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। पारिवारिक उलझन दूर होने से मानसिक राहत महसूस होगी।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा और किसी बात को लेकर अधिक जिद करने से बचना चाहिए। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और समाज में सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 5