MP Foundation Day 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविख्यात धरोहर स्थल प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं।
कृषि, उद्योग और पर्यटन में हासिल कर रहा नई उपलब्धियां
पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। प्रदेश के लोग अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता के माध्यम से राज्य की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कामना की कि स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश की विकास यात्रा और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
