पटियाला: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। पटियाला जिले के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर दी इस्तीफे की जानकारी

चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मैं चेतन सिंह जोड़ा माजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।”

दो विधायकों ने छोड़ी AAP

इस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों विधायकों के इस्तीफे को पार्टी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।