MP Panna News: पन्ना: जेके सीमेंट की ओर से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर को ग्रामीणों का अच्छा प्रतिसाद मिला। शिविर में आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। इस दौरान अनुभवी डॉक्टरों ने आधुनिक मशीनों से निःशुल्क जांच की और जरूरतमंदों को दवाइयां तथा चश्मे वितरित किए गए।
शिविर में विशेष रूप से उन बुजुर्गों और ग्रामीणों को लाभ मिला, जिन्हें आंखों से कम दिखाई देने के कारण दैनिक कार्यों में परेशानी होती थी। जांच के साथ चश्मे और दवाइयां मिलने से उन्हें राहत मिली। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जेके सीमेंट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
शिविर के बाद ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में उपयोगी पहल बताते हुए कंपनी के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों से मिले सकारात्मक प्रतिसाद के बाद कंपनी प्रबंधन ने दोबारा नेत्र जांच शिविर आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जल्द होगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन
जेके सीमेंट प्रबंधन के अनुसार, आगामी दिनों में फिर से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन लोगों तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो किसी कारणवश पिछले शिविर में शामिल नहीं हो सके थे। शिविर की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी।
जेके सीमेंट की इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक विकास के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना भी है। कंपनी की ओर से आयोजित आगामी शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
