नई दिल्ली। दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत और प्रभाव को लेकर एक और अहम रिपोर्ट सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग में भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। साल 2026 में भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है।
अमेरिका और चीन पहले-दूसरे स्थान पर
एशिया पावर इंडेक्स 2026 में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच पावर स्कोर का अंतर कम हुआ है। चीन का स्कोर अमेरिका के करीब पहुंचा है।
रूस और जापान को भारत ने छोड़ा पीछे
इस रैंकिंग में भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 31.7 अंकों के साथ छठे नंबर पर है।
एशिया के छह प्रमुख देशों की रैंकिंग
एशिया पावर इंडेक्स 2026 में इन छह देशों की स्थिति इस प्रकार है:
| रैंक | देश | पावर स्कोर |
|---|---|---|
| 1 | अमेरिका | 78.9 |
| 2 | चीन | 73.6 |
| 3 | भारत | 40.5 |
| 4 | जापान | 38.6 |
| 5 | रूस | 32.2 |
| 6 | ऑस्ट्रेलिया | 31.7 |
लोवी इंस्टीट्यूट का एशिया पावर इंडेक्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र में देशों की शक्ति और प्रभाव का आकलन करने वाली रिपोर्ट है। इसमें देशों की विभिन्न क्षमताओं और क्षेत्रीय प्रभाव को आधार बनाकर पावर स्कोर निर्धारित किया जाता है।
