Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि शाम 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। वहीं देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र का संयोग बनेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारी करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है। ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। करियर में बदलाव के साथ तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
वृष राशि
आज का दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। महिलाओं को जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप नया बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 5
मिथुन राशि
आज आपके काम में आत्मविश्वास नजर आएगा और आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार छात्रों को मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी की बात मानने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात भी हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
कर्क राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया गया कोई काम पूरा हो सकता है। पुराने निवेश से सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। आपको धैर्य बनाए रखने और समय के साथ चलने की जरूरत है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और ज्यादा भावुक होने से बचें। तरक्की के नए रास्ते मिल सकते हैं। मुश्किलों का तेजी से सामना करने की क्षमता आपको विशेष पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी किसी जरूरी काम में आपकी मदद करेंगे। घर की साफ-सफाई में समय बीतेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कारोबारी अपनी योजनाओं को गुप्त रखेंगे तो सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। फालतू की खरीदारी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने से दिनभर की उलझनें दूर होंगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस देखकर बॉस प्रमोशन पर विचार कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
कन्या राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी की ओर से कोई ऐसा उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में सामने आने वाली कुछ बातें भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। नया काम शुरू करना लाभकारी रह सकता है। धन लाभ के नए स्रोत मिलेंगे। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉलेज से टीचिंग का ऑफर मिल सकता है। स्टेशनरी का काम करने वालों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होने के योग हैं।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 8
तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे हुए सवालों के जवाब मिलेंगे और कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से बड़ा फायदा हो सकता है और अधूरा काम भी पूरा होगा। हालांकि खर्च बढ़ने से बचत करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलेगा। विवाहित लोग किसी अच्छी जगह पिकनिक पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से खूबसूरत तोहफा मिल सकता है, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। समझदारी से काम करने पर आपको लाभ मिल सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नया प्लान बनाएंगे। मुश्किल परिस्थिति में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे दोस्ती और मजबूत होगी। हालांकि किसी पर तुरंत भरोसा करने से बचें। जरूरत होने पर ही अपने विचार व्यक्त करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने से लाभ मिल सकता है। भागदौड़ के कारण कुछ समय के लिए आलस्य महसूस हो सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। यात्रा के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। दूर का कोई रिश्तेदार घर आ सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
मकर राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आ सकता है। कारोबार में वृद्धि के लिए दिन शुभ रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाओं को लागू करना फायदेमंद हो सकता है। आसपास के लोग आपसे खुश रहेंगे। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। काम के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
कुंभ राशि
आज आपका मन अध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। आपमें प्रेरणा और उत्साह बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है। विवाहित लोग किसी समारोह में शामिल होंगे, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। नए व्यापार को लेकर माता-पिता की सलाह उपयोगी साबित होगी। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। महिलाओं के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
मीन राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। लंबे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बना सकते हैं। दूसरों से बातचीत करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी आपके लिए खुशी की वजह बनेंगे। ग्राफिक डिजाइनर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा और कोई डिजाइन क्लाइंट को पहली बार में पसंद आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
