देशप्रमुख समाचार

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: वोट शेयर में BJP आगे, TMC से कड़ा मुकाबला, यहां देखें पूरा अपडेट

West Bengal Election Exit Poll: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राज्य में सभी 294 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में वोटिंग करा ली गई है। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग करा ली गई है।इस बार बंगाल में चुनाव काफी शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। राज्य में चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए लाखों की संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। अब पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के अनुसार, बंगाल में किसकी बन रही है सरकार। MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर तृणमूल कांग्रेस से ज्यादा हो रहा है। एग्जिट पोल में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 42.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को चुनाव में 40.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य दलों को 16.7 प्रतिशत वोट हासिल होने का अनुमान है।

पुरुष वोट किधर?

  • TMC+ को  40%
  • BJP को  44%
  • अन्य को 16%

Related Articles

Back to top button