देशप्रमुख समाचारव्‍यापार

Bank Holidays: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: काम से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, वरना अटक सकते हैं जरूरी काम

Bank Holidays in May: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays in May: नई दिल्ली। अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अप्रैल खत्म होते ही नया महीना शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही बैंक छुट्टियों की लंबी लिस्ट भी सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी।

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

मई में बैंक 1, 3, 9, 10, 16, 17, 23, 24, 26, 27, 28 और 31 मई को छुट्टी रहेगी। नीचे देखें पूरी लिस्ट

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
1 मई पूरे देश में (गुजरात, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में छोड़कर)
9 मई पश्चिम बंगाल
16 मई सिक्किम
26 मई त्रिपुरा
27 मई पूरे देश में (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, गोवा और बिहार में छोड़कर)
28 मई महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गोवा और बिहार

3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार है, जबकि 9 और 23 मई को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग से मिलेगी राहत

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, लोन प्रक्रिया या कैश से संबंधित काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही प्लानिंग बना लें। वहीं, भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। आप घर बैठे ही फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) और अन्य जरूरी लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button