देशप्रमुख समाचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण का मतदान जारी, हो रही बंपर वोटिंग

West Bengal Assembly Elections 2026: बंगाल के दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग हो रही है। 6 घंटे के अंदर 142 सीटों पर करीब 61 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं।

West Bengal Assembly Elections 2026: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

2021 में TMC ने जीती थीं 123 सीटें

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।

भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी

दूसरे चरण में सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। आज जिन 142 सीटों पर वोटिंग है। ये इलाका ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ है तो वहीं बीजेपी की 5 साल की सियासी प्रयोगशाला भी है। ऐसे में दूसरे फेज में बीजेपी और टीएमसी के बीच आर-पार की लड़ाई है जो इस इलाके में जीतने में कामयाब रहेगा, उसी का बंगाल में राज होगा।

दोपहर 1 बजे तक 61% वोटिंग

बंगाल के दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग हो रही है। 6 घंटे के अंदर 142 सीटों पर करीब 61 परसेंट वोट डाले जा चुके हैं।

  • 142 सीटों पर 1 बजे तक 61.11% वोटिंग
  • पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 66.80% मतदान
  • हुगली में 64.57% तो नदिया में 61.41% मतदान
  • कोलकाता साउथ में 57.73% मतदान
  • कोलकाता नॉर्थ में 60.18% मतदान
  • साउथ 24 परगना में 58.58% मतदान
  • हावड़ा में 1 बजे तक 60.68% वोटिंग
  • नॉर्थ 24 परगना में 59.20% मतदान

Related Articles

Back to top button