पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना में जेके सीमेंट की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत सराहनीय पहल की गई है। कंपनी के सीएसआर विभाग ने जिले के पांच छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को उनकी जरूरतों से जुड़ी शैक्षणिक और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों को हुडी, स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और कम्पास बॉक्स दिए गए। उपयोगी उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
यह वितरण कार्यक्रम पन्ना के सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास (कुंजवन), बहेलिया छात्रावास (पन्ना) और अमानगंज के बालक एवं बालिका छात्रावास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उनकी पढ़ाई और दैनिक जरूरतों के लिए जरूरी सामग्री भेंट की गई।

हुडी, स्कूल बैग और टिफिन पाकर खुश हुए बच्चे
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गर्म हुडी, स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, वॉटर बॉटल और कम्पास बॉक्स वितरित किए गए। उपहार मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कंपनी की इस पहल से छात्रावासों में खुशी का माहौल रहा।

यूनिट हेड और एचआर हेड के मार्गदर्शन में हुई पहल
जेके सीमेंट पन्ना के यूनिट हेड कपिल अग्रवाल और एचआर हेड अवनेश कुमार गौतम के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रावासों में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए कर रही काम
जेके सीमेंट पन्ना की ओर से औद्योगिक गतिविधियों के साथ क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं। कंपनी की सीएसआर पहल के तहत बच्चों को शैक्षणिक और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराना इसी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

