भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ 8 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव में डीआईजी विनीत कपूर को पुलिस महानिदेशक (DGP) के PSO पद से हटाकर साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को DGP का नया PSO बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नारकोटिक्स का प्रभार भी दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

DGP के PSO और नारकोटिक्स की जिम्मेदारी बदली

2009 बैच के डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को कल्याण एवं लेखा विभाग से हटाकर DGP का PSO नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नारकोटिक्स विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, 2010 बैच के डीआईजी विनीत कपूर अब साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

PTRI, विसबल और कल्याण विभाग में भी बदलाव

पुलिस मुख्यालय के आदेश में PTRI, विशेष सशस्त्र बल (विसबल) और कल्याण विभाग में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

  • संतोष सिंह गौर (2009 बैच): अजाक से हटाकर PTRI भेजे गए।
  • तुषार कांत विद्यार्थी (2009 बैच): PTRI से विसबल मुख्यालय भेजे गए।
  • रघुवंश कुमार सिंह (2012 बैच): कल्याण एवं लेखा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

साइबर, प्रशासन और विशेष शाखा में नई नियुक्तियां

पुलिस मुख्यालय में एआईजी स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। इसके तहत तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • साई कृष्ण थोटा (2014 बैच): पुलिस मुख्यालय से एआईजी साइबर बनाए गए।
  • पुनीत गहलोद (2017 बैच): एआईजी प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • शशांक (2019 बैच): पुलिस मुख्यालय से एआईजी (जी), विशेष शाखा भेजे गए।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी आठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।