भोपाल: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की कसरावद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सचिन यादव को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वार रूम का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

उत्तर प्रदेश में मार्च 2027 में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी अभी से अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने वार रूम की जिम्मेदारी सचिन यादव को सौंपी है।

मध्य प्रदेश के विधायक पर कांग्रेस ने जताया भरोसा

कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव को उत्तर प्रदेश चुनाव के वार रूम का चेयरपर्सन बनाए जाने को पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब उनकी भूमिका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियों में रहेगी।