MP News: भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी के वायरल वीडियो मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने एएसपी (ASP), एसडीओपी (SDOP) सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

वायरल वीडियो मामले में मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिवनी में सामने आए वायरल वीडियो के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एएसपी, एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को कहा है। साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्षता के साथ जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूरी जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अपने पद और जिम्मेदारी के विपरीत आचरण किए जाने पर उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं। जांच के जरिए वायरल वीडियो से जुड़े घटनाक्रम और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।