नरसिंहपुर जिले के खेरी नाका में संदीपनी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्कूली शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कथित लापरवाही के चलते गोटेगांव विधायक महेश नागेश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करते समय उसके तेज हवा के प्रभाव से टेंट उड़ गया। हेलीकॉप्टर टेंट के ऊपर से गुजरा, जिससे पूरा टेंट टूटकर गिर गया। घटना के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस कथित लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।