Aaj Ka Rashifal 29 November 2026: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आ सकता है। आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो देर रात 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। वहीं रात 8 बजकर 18 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ को अपने कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी मित्र का सहयोग लेना पड़ सकता है। ऑफिस में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने पर सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और लवमेट एक-दूसरे को उपहार दे सकते हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास के बल पर काम पूरे होंगे। नई कार्ययोजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों की किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अच्छे प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिनका सही समय पर लाभ उठाना जरूरी होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पूरा करने में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 3
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। अपने व्यवहार से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। काम की अधिकता के कारण मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए समय और धन का सही इस्तेमाल करें।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 7
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम से जूनियर प्रभावित होंगे और आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। कारोबार में मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान दें। फिलहाल कोई नया काम शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में चल रही अनबन दूर हो सकती है और आपसी तालमेल बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होने की संभावना है। इसके बाद आप नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। कारोबार में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का अवसर मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। कामकाज को लेकर मन में किसी तरह का डर न रखें। हालांकि ऑफिस में किसी के साथ बहस होने की आशंका है। कुछ लोग आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक थकान के कारण काम की गति प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों की नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सोसायटी से जुड़े किसी विवाद में आपका सुझाव निर्णायक साबित हो सकता है। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे किसी नए विषय की शुरुआत करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से व्यस्तता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस प्रमोशन दे सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर भी मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपके कई काम मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। नई योजना शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में संतान के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्य आपसी समझदारी से घर की किसी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत हो सकती है और नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी दिन खास रहेगा और मनपसंद उपहार मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को किसी बुकिंग से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता की नाराजगी दूर होने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। आसपास धार्मिक कार्यक्रम होने से परिवार के साथ शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कुछ राहत महसूस हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
