Chhattisgarh Cabinet Meeting: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी।

बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था, विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों, अनुपूरक बजट और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।