Vishnu Deo Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले सभी परिवारों के दुख में वे सहभागी हैं और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा से हादसे में दिवंगत लोगों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

सीएम विष्णु देव साय ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करने की कामना की।