Today Horoscope 2 October 2026: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजकर 18 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 2 अक्टूबर 2026 को मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा और आपका लकी नंबर व लकी कलर क्या है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी कार्यक्रम बन सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा, जिससे सकारात्मक माहौल बना रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और उनका मान-सम्मान करें। आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की जरूरत महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं पर अनावश्यक खर्च करने से बचें।
शुभ रंग- मैरून | शुभ अंक- 6
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई नई जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। काम जिस तरह चल रहे हैं, उनमें फिलहाल किसी तरह का बदलाव करने से बचें। अगर व्यवसाय में नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 3
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार-विमर्श होगा। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। नकारात्मक सोच से बचने की कोशिश करें। ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में समय लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर आज काम का दबाव अधिक रह सकता है।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 5
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। कोई खास कार्य सिद्ध होने की संभावना है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखें। अपने कार्यों को सहज तरीके से व्यवस्थित करते चलें। जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं, जहां किसी परिचित से मुलाकात होगी। काम पूरा करने के लिए नए तरीके अपनाने से आसानी होगी।
शुभ रंग- काला | शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके तय किए हुए काम समय पर पूरे होंगे। कुछ काम समय से पहले पूरे होने पर आपको प्रसन्नता मिलेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण कामों को खुद संभालें और जरूरत पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स खेल-कूद से जुड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
शुभ रंग- मैरून | शुभ अंक- 9
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा सहयोग करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। अपने अहं पर नियंत्रण रखते हुए परिस्थिति को समझने की कोशिश करेंगे तो समाधान आसानी से मिल सकता है। लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव और व्यवस्थित रहने से काम जल्दी पूरे होंगे। किसी से अनबन की स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। जल्दबाजी और गुस्से से बचेंगे तो काम आसानी से पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन | शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में गंभीरता और संजीदगी से काम करने की जरूरत है। कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक माहौल को व्यवस्थित रखने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। रुके हुए पैसों की वापसी भी हो सकती है।
शुभ रंग- सिल्वर | शुभ अंक- 7
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। दोस्तों और रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास काम के सिलसिले में बातचीत हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। कोई सुखद समाचार मिलने से आप भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे।
शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 8
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। मन में किसी तरह का डर रह सकता है, लेकिन यह आपकी अधिक सोच-विचार करने की वजह से हो सकता है। कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। टूर एंड ट्रैवल्स और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में सुधार आएगा। काम का बोझ अधिक होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। मनोबल मजबूत करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा। शाम का समय बड़े-बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे घरवाले प्रसन्न रहेंगे। खेती-किसानी से जुड़े लोग फसल की अच्छी पैदावार को देखते हुए अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 2
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने से व्यवस्था बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर पर एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उनके साथ कुछ समय जरूर बिताएं। अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको बड़े अवसर भी मिल सकते हैं।
शुभ रंग- पिच | शुभ अंक- 3
