छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: रायपुर में पारा 44.2°C पार, लू और वज्रपात की चेतावनी

Severe heat wreaks havoc in Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28.3 डिग्री पहुंच गया है।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने और लू चलने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।
हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं
हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बावजूद इसके गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई
तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले तीन दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 और 44.4 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया। जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।




