देशप्रमुख समाचार

पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 6 घंटे का सफर घटकर ढाई घंटे, जानें इस परियोजना की खासियत

Delhi-Dehradun Expressway Corridor Inauguration: पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

Delhi-Dehradun Expressway Corridor Inauguration: नई दिल्ली। पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।

इससे पहले पीएम ने देहरादून में 16 किमी लंबा रोड शो किया। वे सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचे और यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।

पीएम मोदी का स्पीच शुरू, देरी से पहुंचने के लिए क्षमा मांगी

पीएम मोदी ने कहा, इस कार्यक्रम से टेकनोलॉजी के जरिए भी दिल्ली यूपी से अनेक लोग जुड़े हैं। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। यहां देरी से पहुंचने के लिए सबसे पहले मैं आपसे क्षमा चाहता हूं।

पीएम मोदी ने कहा- आने वाली पीढ़ी के लिए ये मोदी की गांरटी

पीएम ने कहा, मैं अगर इसी संदर्भ में बात करूं, तो राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं कौन सी हैं तो वे हमारी सड़कें, हाईवे, एयरवे, रेलवे वॉटर वे हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं होती हैं। ये आज की सुविधाएं नहीं हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी, मोदी की गांरटी है। बीते दशक में हमारी सरकार राष्ट्र की इन रेखाओं पर निवेश कर रही है।

पीएम ने कहा- टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम

पीएम ने कहा- टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम है। साथियों आज डॉ. अंबेडकर की जयंती है। बीते दशक में हमारी सरकार ने जो नीतियां बनाईं, जो फैसले लिए वे संविधान की गरिमा को पुनस्थापित करने वाले थे। जिन जिलों में माओवाद नक्सलवाद खत्म हुआ है वहां भी संविधान का महत्व बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button