देशप्रमुख समाचार

भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी को हराकर सुवेंदु अधिकारी बने ‘जायंट किलर’

Major Upset in Bhabanipur: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Result 2026) के नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर सीट पर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने एक कड़े मुकाबले में हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सुवेंदु अधिकारी ‘जायंट किलर’ बनकर उभरे हैं।

अंतिम राउंड्स में पलटी बाजी
शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी ने अपनी पकड़ मजबूत रखी थी। 13वें राउंड की गिनती तक ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए थीं, जिससे टीएमसी खेमे में जश्न का माहौल था। हालांकि, इसके बाद के राउंड्स में पासा पूरी तरह पलट गया। सुवेंदु अधिकारी ने बाद की काउंटिंग में जबरदस्त बढ़त हासिल की और अंततः बाजी मार ली।

हार का अंतर और निर्णायक आंकड़े
भवानीपुर में कुल 18 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जो आंकड़े सामने आए, उसने राजनीतिक विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी 15105 वोटों के अंतर से चुनाव हार गई है। बीजेपी की इस जीत ने भवानीपुर में टीएमसी के वर्चस्व को तगड़ा झटका दिया है।

Related Articles

Back to top button