देशप्रमुख समाचारराज्‍य

छत्तीसगढ़ से बीजेपी और कांग्रेस को आज मिल जाएगा एक-एक राज्यसभा सदस्य, तीन नामांकन में से एक रद्द, चुनाव मैदान में केवल दो वैध प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में आज दो खाली राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव होने जा रहा है। बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलो देवी नेताम राज्यसभा सदस्य बनेंगी।

Chhattisgarh Rajyasabha Election: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज दो खाली राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव होने जा रहा है। बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलो देवी नेताम राज्यसभा सदस्य बनेंगी।

दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कुल तीन नामांकन आए थे, लेकिन इनमें से एक नामांकन, जो तेलंगाना निवासी द्वारा बिना प्रस्तावक और बिना जमानत राशि के दिया गया था, रद्द कर दिया गया। इसके बाद चुनाव मैदान में केवल दो वैध नामांकन रह गए, जिससे दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी के 54 विधायक, कांग्रेस के 35 और गोंगपा का एक विधायक हैं। इस चुनाव के साथ ही केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम की सीटें खाली हो रही हैं।

BJP उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम आज राज्यसभा सदस्य बनेंगी, जिससे दोनों पार्टियों को एक-एक सीट मिलने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button