दमोह में पीएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पहली शिफ्ट में 365 परीक्षार्थी शामिल, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दमोह। लोक सेवा परीक्षा इंदौर-2026 (पीएससी) आज रविवार को दमोह शहर के उत्कृष्ट विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एमएलबी स्कूल और जेपीबी विद्यालय में आयोजित की जा रही है.जिसमें पहली शिफ्ट में परीक्षार्थियों ने पर्चा हल कर दूसरी शिफ्ट का पर्चा कुछ ही देर में हल करने के लिए प्रवेश होंगे। कलेक्टर श्री यादव और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन केंद्रो में मौजूद है.बता दे की प्रशासनिक में डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति नोडल अधिकारी हैं. पॉलिटेक्निक कॉलेज आशुतोष गुप्ता तहसीलदार, एमएलबी स्कूल में पारुल चौधरी, रघुनंदन चतुर्वेदी उत्कृष्ट विद्यालय, जेपीबी में सोनम पांडे और रिजर्व में उमेश तिवारी तहसीलदार को रखा गया है. वहीं पुलिस बल में जेपीबी स्कूल में नीतीश जैन, एमएलबी में रंजीत सिंह, उत्कृष्ट में सब इंस्पेक्टर शुक्ला और पॉलिटेक्निक में एएसआई उषा सिंह का मन देखरही है।
पहली शिफ्ट उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र में 470 में से 365 छात्र छात्रा में उपस्थित हुए और 105 अनुपस्थित रहे।




