धर्मप्रमुख समाचार

Rashifal: आज इन राशियों पर बरसेगी हनुमानजी की कृपा, हर मनोकामना होगी पूर्ण, पढ़ें पूरा राशिफल

14 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।

14 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 6 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सूर्य मेष राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 14 अप्रैल 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ते मधुर होंगे। जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान करेंगे। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि- 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आपके काम से अधिकारी वर्ग भी खुश होंगे। आज आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। खेल कूद से जुड़े खिलाड़ियों को किसी बड़े टूर्नामेंट हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आज के दिन यदि आप निर्णय धैर्य पूर्वक चिंतन करके करेंगे तो सफल अवश्य ही होंगे। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आप कम से कम समय में अधिक काम निपटाने की कोशिश करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। हड्डियों व जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा और आपकी सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कर्क राशि- 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके सारे जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे। आज पैसे के लेन – देन संबंधी मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज किसी को पैसा उधार देने में पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

सिंह राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान आज निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।

कन्या राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए आज आपको नये अवसर मिलेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। दोस्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। जीवन में कार्य योजनाओं को कार्यान्वित करने भाई-बहनों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बहुत दिनों से रुके हुए कार्य आज आज पूरे होंगे। घर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते है। साथ ही रिश्तों में पॉजिटिविटी भी आयेगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा।

तुला राशि- 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में रहेगा और ऑफिस में किसी काम को लेकर सीनीयर्स से गहन रूप से विचार-विमर्श करना पड़ेगा। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपकी तरक्की से प्रसन्न नहीं होंगे ऐसे लोगों को इग्नोर करके अपने काम के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज जो भी काम आप शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। आपकी प्रबल इच्छा शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए घर के वरिष्ठ लोगों से सलाह लेना निकट भविष्य बहुत कारगर साबित होगा। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी, कामकाज से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपके सोचे हुए सारे काम आज समय से पूरे होंगे। किसी सामाजिक समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। सहकर्मी आज आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि- 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ किसी खूबसूरत जगह का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज बहुत बिजी शेड्यूल होने के बावजूद आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकलेंगे साथ में कुछ अच्छा वक्त बिताएंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लानिंग आज बन सकता हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी। कारोबार बढ़ाने के लिए आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का भाव आज आपके मन में आयेगा आप ऐसा कर भी सकते हैं। आज आप बिजनेस में पैसे तो लगायेंगे , लेकिन आपको उसका लाभ मिलने में वक्त लगेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी।

मीन राशि-

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य से काम करें सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए, अन्यथा आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने की संभावना रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button