देशप्रमुख समाचार

Railway Block News: रेलवे ब्लॉक के कारण 6-7 मार्च को कई MEMU ट्रेनें रद्द, दो एक्सप्रेस गाड़ियां बीच मार्ग में होंगी नियंत्रित

Railway Block News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आरएच गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते 6 और 7 मार्च 2026 को कई MEMU ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

Railway Block News: रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आरएच गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते 6 और 7 मार्च 2026 को कई MEMU ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को बीच मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नागपुर मंडल के बोरतलाव–दरेकसा और गुदमा–गोंदिया रेलखंड के बीच समपार फाटक संख्या 481 (कि.मी. 948/19-21) तथा समपार फाटक संख्या 504 (991/20-22) पर आरएच गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए 6 मार्च से 7 मार्च 2026 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य संरक्षा और रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार 6 मार्च की रात 11 बजे से 7 मार्च की सुबह 2 बजे तक डाउन लाइन पर 3 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि इसी अवधि में अप लाइन पर रात 11 बजे से सुबह 2:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक रहेगा। इसके कारण कुछ यात्री ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

ये MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़, 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया, 68724 गोंदिया–रायपुर (7 और 8 मार्च), 68741 दुर्ग–गोंदिया, 68742 गोंदिया–दुर्ग, 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया, 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया, 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया, 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़, 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट MEMU ट्रेनें 6 और 7 मार्च को रद्द रहेंगी।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों को किया जाएगा नियंत्रित
वहीं गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस और 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (6 मार्च) को दुर्ग और बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन के लिए रवाना हों, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button