प्रमुख समाचारमध्‍यप्रदेशराज्‍य

MP-CG Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही तपने लगे एमपी-छत्तीसगढ़, कई शहरों में पारा 39°C के पार

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP-CG Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले ही हफ्ते में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नर्मदापुरम में 39.4°C दर्ज
मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। ऐसे में संभावना है कि मार्च के पहले पखवाड़े में ही कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के शहरों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
प्रदेश में नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा छतरपुर के खजुराहो में 36.8 डिग्री सेल्सियस, धार में 36.6 डिग्री सेल्सियस, दमोह, सागर और श्योपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 36.2 डिग्री सेल्सियस तथा गुना और टीकमगढ़ में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ में भी बढ़ी गर्मी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button