देशप्रमुख समाचार
IPS Officers Transferred News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
IPS Officers Transferred News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है।

IPS Officers Transferred News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को 20 वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। 7 जनवरी, 2026 को गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस फेरबदल में एडीजी (ADG), आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस किरण एस को लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची




