IAS Transfer News

IAS Transfer News: देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM), संयुक्त मजिस्ट्रेट और नगर निगमों के नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की हैं।

10 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी निधि यादव से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वह अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर बनी रहेंगी। अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव, पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है।

दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रवीण कुमार को अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा बनाया गया है।

इसके अलावा आशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, चमोली बनाया गया है। राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी नियुक्त किया गया है।

गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की और दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर भेजा गया है।

20 PCS अधिकारियों के भी तबादले

पीसीएस अधिकारियों की सूची में जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल से स्थानांतरित कर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर नियुक्त किया गया है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी से हटाकर अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल बनाया गया है।

अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून नियुक्त किया गया है। रामजी शरण शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से हटाकर अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून बनाया गया है। वहीं, तीर्थपाल सिंह से अपर निदेशक, ITDA का प्रभार वापस लेकर उन्हें अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है।

जय भारत सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून नियुक्त किया गया है। श्याम सिंह राणा को अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग से हटाकर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया है। नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी, चमोली भेजा गया है।

विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी, चमोली से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर एवं सचिव, जिला विकास प्राधिकरण के पद से हटाकर अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त किया गया है।

कौस्तुभ मिश्र को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर के पद से हटाकर उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर बनाया गया है। हालांकि, सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण (CALA), ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार उनके पास यथावत रहेगा। स्मृता परमार को अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की नियुक्त किया गया है।

कई जिलों में ADM और नगर आयुक्त बदले

रविंद्र सिंह बिष्ट को नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर से हटाकर अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर बनाया गया है। निर्मला बिष्ट को उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर एवं उप सचिव, मुख्यमंत्री के पद से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है।

जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। नुपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त किया गया है। कमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल से अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बनाया गया है।

विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है। उन्हें सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

हल्द्वानी, काशीपुर और रुड़की नगर निगमों में भी बदलाव

नगर निगमों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। परितोष वर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर बनाया गया है। वहीं, गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की से हटाकर आगामी कुंभ मेले के लिए उप मेलाधिकारी, हरिद्वार नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और नगर निगमों में अधिकारियों की नई तैनाती होगी।