देशप्रमुख समाचार

कांकेर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Tragic accident in Kanker: भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

रेलवे पटरी पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 80 वर्षीय हीरामणि साहू के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे वह रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी भानुप्रतापपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

परिजनों के मुताबिक, परिवार में हाल ही में विवाह समारोह संपन्न हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर भानुप्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button