MP Rajya Sabha Election 2026: भोपाल: राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस भाजपा उम्मीदवार हरदीप पुरी के सामने अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच मंथन जारी है और कल तक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी को मौका देने पर विचार कर रही है। हालांकि, अभी तक उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। पार्टी जल्द ही इस संबंध में अंतिम निर्णय ले सकती है।

जीत का आंकड़ा नहीं, फिर भी चुनाव लड़ने की तैयारी

कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है। इसके बावजूद पार्टी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

भाजपा ने हरदीप पुरी को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरदीप पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस लगातार हमलावर है। कांग्रेस हरदीप पुरी का नाम एपस्टीन फाइल से जोड़कर सवाल उठा रही है।

2 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन

राज्यसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में कांग्रेस के पास उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने के लिए सीमित समय बचा है। अब सभी की नजरें पार्टी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।