IPS Transfers News :भोपाल। मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, विशेष सशस्त्र बल और अन्य इकाइयों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- ऋषुवर कुमार सिंह: अलीराजपुर एसपी से हटाकर पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है।
- दीपक कुमार शुक्ला: 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन से स्थानांतरित कर नर्मदापुरम का नया एसपी बनाया गया है।
- साईकृष्ण थोटा: नर्मदापुरम एसपी से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।
- वीरेंद्र जैन: बैतूल एसपी से तबादला कर भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी बनाया गया है।
- निवेदिता नायडू: पन्ना एसपी से हटाकर 10वीं वाहिनी विसबल, सागर भेजा गया है।
- अंकित जायसवाल: रेल एसपी, भोपाल से स्थानांतरित कर हरदा एसपी बनाया गया है।
- अमित सक्सेना: पुलिस मुख्यालय, भोपाल से बैतूल का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
- सत्यसाची सराफ: साइबर सेल, इंदौर से स्थानांतरित कर पन्ना एसपी बनाया गया है।
- समर वर्मा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), उज्जैन से अलीराजपुर के नए एसपी बनाए गए हैं।
- अभिषेक आनंद: 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर की जिम्मेदारी के साथ पीटीसी (PTC), इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- श्रुतकीर्ति सोमवंशी: 21वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर में पदस्थ किया गया है। उन्हें 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- शशांक: हरदा एसपी से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पदस्थ किया गया है।
कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर और हरदा जिलों को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं। वहीं भोपाल में ट्रैफिक पुलिस और पुलिस मुख्यालय में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। राज्य शासन के इस फैसले से पुलिस विभाग के विभिन्न पदों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
