प्रमुख समाचारमध्‍यप्रदेश

ग्वालियर में सनसनी: मेहरा कॉलोनी में युवक पर 24 बार चाकू से हमला, जीजा और उसके भाई गिरफ्तार

ग्वालियर। थाटीपुर स्थित मेहरा कॉलोनी में तीन दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक को उसका जीजा, जीजा का भाई और पिता बेरहमी से पीट रहे हैं। जीजा बाल पकड़कर चाकू मार रहा है। एक के बाद एक उसने 24 बार वार किए। उसके गले पर भी चाकू मारा। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है। युवक का जीजा और भाई को जेल भेज दिया गया है।

मेहरा कॉलोनी में देवेंद्र रजक निवासी मुरैना अपनी बहन को लेने के लिए आया था। देवेंद्र के परिवार में शादी थी। बहन का पति कृष्णा रजक, उसका भाई सोनू रजक और ससुर रामौतार शादी में नहीं भेज रहे थे। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ते हुए यह लोग घर के बाहर पहुंच गए।

सब्जी वाले चाकू से कर दिया हमला
यहां देवेंद्र पर हमला कर दिया। देवेंद्र को धक्का देकर गिराया। उसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कृष्णा और सोनू सलाखों के पीछे हैं, जबकि इनका पिता फरार है।

Related Articles

Back to top button