Gold-Silver Rate: फिर गिरे सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, आइए जानते हैं महानगरों का लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोना के दाम में ₹510 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,59,300 रुपये पर पहुंच गई है।
Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, वैश्विक मांग और भू-राजनीतिक तनाव के चलते भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह सोना के दाम में ₹510 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,59,300 रुपये पर पहुंच गई है।
वहीं चांदी ₹5000 प्रति किलो नीचे लुढ़की है, जिसके बाद चांदी के दाम ₹2,70,000 (प्रति किग्रा) पर आ गए हैं। इससे पहले शनिवार शाम (14 मार्च 2026) को सोना के दाम ₹1,59,810 और चांदी का भाव 2,75,000 पर बंद हुआ था। इए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी 16 मार्च 2026 का अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…
18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,19,530 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,19,430 चल रहा हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,19,380 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,23,990 चल रहा है।




