छत्तीसगढ़देशप्रमुख समाचार

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur police’s major action: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एमडीएमए ड्रग्स बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और एक कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 95 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में कार क्रमांक CG 28 L 8130 में सवार दो युवक मादक पदार्थ एमडीएमए रखकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 26.05 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई।

पूछताछ में कबूला अपराध

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशीले पदार्थ को बिक्री के उद्देश्य से लेकर आए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रेश बलेचा और महेश वर्मा के रूप में हुई है, जो चकरभाठा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है और ड्रग्स कहां से लाई गई थी।

Related Articles

Back to top button