भोपाल में किसान आंदोलन उग्र: फंदा बाईपास पर चक्का जाम, एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

Farmers’ Protest Turns Violent in Bhopal: भोपाल। भोपाल में किसान आंदोलन ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया, जहां भोपाल के फंदा बाईपास पर भारी प्रदर्शन देखने को मिला। सीहोर से आने वाले सभी वाहनों को किसानों द्वारा रोक दिया गया, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, खासतौर पर समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी को लेकर नाराज़गी साफ नजर आई। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी फसल का उचित दाम सुनिश्चित करे, तभी वे आंदोलन समाप्त करेंगे।
उग्र होगा आंदोलन
राजधानी भोपाल में भारतीय किसान संघ द्वारा “घेरा डालो डेरा डालो” आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों को स्लाट बुकिंग, सम्मान निधि, भूमि अधिग्रहण, फसल बीमा और बिजली समस्याओं जैसी कई समस्याओं को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।



