देशप्रमुख समाचारराज्य
Weather Update: अगले 3 दिन हीटवेव का कहर, फिर मिलेगी राहत; कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव का कहर जारी रहेगा।

Weather Update Today: नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव का कहर जारी रहेगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्वी राज्यों में जारी बारिश का प्रभाव लगभग एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। गरज के साथ बिजली और तेज हवा का प्रभाव पूरे भारत में आने वाले एक सप्ताह तक देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से 2 मई तक, मध्य भारत में 27 से 30 अप्रैल तक, दक्षिण भारत में 28 से 30 अप्रैल तक तेज हवा का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटे में देश का मौसम
- पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और बिहार में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है।
- जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में ओला वृष्टि भी हुई है।
- हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर भीषण लू का असर देखने को मिला है।
- पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ-कछ इलाकों में हीटवेव का असर दिखा है। मध्य प्रदेश विदर्भ और बिहार में एक दो स्थानों में हीटवेव जारी है।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर रातें भी बेहद गर्म रह रही हैं। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी एक दो स्थानों में पर रात में लू चल रही है।




