प्रमुख समाचारमध्‍यप्रदेश

राजधानी में शिया समुदाय ने मनाई ‘काली ईद’, फतेहगढ़ इमामबाड़ा में विरोध के बीच अदा की नमाज, अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे

MP Bhopal News: देशभर में ईद-उल-फित्र के मौके पर जहां खुशी और उत्साह का माहौल है, वहीं भोपाल में शिया समुदाय ने ‘काली ईद’ मनाकर विरोध दर्ज कराया।

MP Bhopal News: भोपाल। देशभर में ईद-उल-फित्र के मौके पर जहां खुशी और उत्साह का माहौल है, वहीं भोपाल में शिया समुदाय ने ‘काली ईद’ मनाकर विरोध दर्ज कराया। फतेहगढ़ इमामबाड़ा में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे, जहां कई लोग काली पट्टी बांधकर शामिल हुए।

नमाज के बाद समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम के दौरान अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

मौके पर तकरीर करते हुए मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़ा होना हर इंसान की जिम्मेदारी है।

इधर, अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह पर सुबह 5 बजे ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर इबादत की। देशभर में ईद का पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button