Gold-Silver Price: सोने के भाव में तेजी, चांदी में आई गिरावट, जानें आज के लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में तेजी बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें बढ़त लेकर बंद हुई थीं। वहीं, चांदी में जबरदस्त तेजी दर्ज हुई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोने का घरेलू वायदा भाव 0.07 फीसदी या 117 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस पूरे हफ्ते की बात करें, तो सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई है। शुक्रवार, 13 फरवरी को सोने का वायदा भाव 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस हफ्ते सोने की कीमत में 981 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज हुआ है।
चांदी में जबरदस्त उछाल
उधर चांदी की कीमत में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई। शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी 4.41 फीसदी या 10,649 रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ 2,52,042 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस हफ्ते चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। शुक्रवार 13 फरवरी को चांदी 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस हफ्ते चांदी की कीमत में 8,584 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है।
24, 22, 20, 18 और 14 कैरेट गोल्ड के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,51,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी बढ़त दर्ज हुई। कॉमेक्स पर सोना 1.67 फीसदी या 83.50 डॉलर की बढ़त के साथ 5,080.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 2.23 फीसदी या 111.35 डॉलर की बढ़त के साथ 5107.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
वैश्विक स्तर पर चांदी
चांदी की वैश्विक कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। शुक्रवार को कॉमेक्स पर चांदी 6.07 फीसदी या 4.74 डॉलर की बढ़त के साथ 82.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं, सिल्वर स्पॉट 7.82 फीसदी या 6.14 डॉलर की बढ़त के साथ 84.64 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।




