Uncategorized

Budget 2026: डिफेंस सेक्टर के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये, यहां देखिए केंद्रीय बजट से जुड़ी जानकारी

Budget 2026: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने संसद में रिकॉर्ड 9वां Budget 2026 पेश किया। तमाम अहम घोषणाएं करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने अपने Union Budget भाषण में उच्च शिक्षा के नए संस्थान स्थापित करने, यूनिवर्सिटी टाउनशिप डेवलप करने, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके अलावा, किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए ‘भारत विस्तार’ नाम से एक वर्चुअली इंटीग्रेटेड AI सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा भी हुई। बजट 2026 में डिफेंस के लिए भी खजाना खुला है। सरकार ने डिफेंस सेक्टर के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget में पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स बनाए जाएंगे। इसके साथ ही ईस्टर्न घाट्स की अरकू घाटी और वेस्टर्न घाट्स में भी ऐसे ही ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कर्नाटक, केरल और ओडिश में प्रमुख नेस्टिंग साइट्स के साथ टर्टल ट्रेल्स डेवलप करने की घोषणा भी की है। साथ ही, कैंसर समेत 17 गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने का ऐलान किया गया है।

बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बजट पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन में दो बड़े अनाउंसमेंट हुए हैं जो इंडिया स्टैक और आईपी से जुड़े मामलों को भी बेहतर बनाएंगे। 40,000 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम इलेक्ट्रॉनिक्स को सेल्फ-सफिशिएंट बनने के लिए एक बड़ा बढ़ावा है।

उन्होंने कहा, “हमने रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने का भी अनाउंसमेंट किया है ताकि इंडिया अपने मटीरियल से अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। तो एक बार जब हम इन मिनरल्स को पहचान लेंगे और उन्हें एक्सप्लोर कर पाएंगे और उन्हें प्रोसेस कर पाएंगे, उन्हें हमारे लिए अवेलेबल करा पाएंगे, तो रेयर अर्थ्स लाने के लिए बाहरी सोर्स पर हमारी डिपेंडेंसी कम हो जाएगी और हमने उन राज्यों को आइडेंटिफाई कर लिया है, जहां हम ये रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाना चाहते हैं। वे ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में होंगे। तो ये बहुत इंपॉर्टेंट डेवलपमेंट हैं और इनका इंडियन इकॉनमी पर बड़ा असर पड़ने वाला है। मैग्नेट और रेयर अर्थ्स पर हमारी डिपेंडेंसी कम हो जाएगी।”

Related Articles

Back to top button