प्रमुख समाचारमध्यप्रदेश
SIR पर सियासी घमासान: ‘राजधानी में 3 लाख मतदाताओं के नाम कटने की आशंका’, नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

MP Latest News: भोपाल। मध्यप्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर कांग्रेस ने इसमें मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका जताई है। उमंग सिंघार ने कहा है कि भोपाल में SIR के तहत 2.5 से 3 लाख मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। उन्होंने इसे जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि यह भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिना पारदर्शिता, बिना जवाबदेही और पर्याप्त सार्वजनिक सूचना के बगैर मतदाता सूची में इस तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वो सड़क से सदन तक इस मुद्दे को उठाएंगे।




