Bhopal Diwali Special Trains: भोपाल: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 5, 7 और 11 नवंबर को किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेन में 18 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे। इससे भोपाल के साथ विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
तीनों स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 4 जनरल, 10 स्लीपर, एक थर्ड एसी और एक सेकंड एसी कोच शामिल होंगे।
5 नवंबर को रीवा के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
रानी कमलापति से रीवा के लिए ट्रेन नंबर 02185 स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 6 नवंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में रहेगा।
7 नवंबर को गोरखपुर के लिए चलेगी ट्रेन
गोरखपुर के लिए ट्रेन नंबर 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होकर 10 नवंबर को रात 1:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ और गोंडा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
11 नवंबर को दानापुर के लिए रवाना होगी ट्रेन
दानापुर के लिए ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 11:20 बजे दानापुर से रवाना होकर 13 नवंबर को सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बक्सर सहित कई स्टेशनों पर रहेगा।
