Breaking News

Jabalpur Latest News: जबलपुर। जिले के मझौली थाना क्षेत्र में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नरीला तालाब के पास प्रतिमा लेकर जा रहा ट्रैक्टर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में 10 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर है, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।