WPL Auction 2026: यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ में खरीदा, अन्य इन प्लेयर्स पर भी हुई पैसों की बरसात

WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सत्र के लिए हुई मेगा नीलामी में फ्रेंचाजियों ने खिलाड़ियों पर खूब पैसा लुटाया। वहीं इस साल की सबसे महंगी खिलाड़ी भारत की दीप्ति शर्मा रहीं। यूपी ने ताबड़ताड़ पैसों की बरसात कर दीप्ति को टीम में शामिल किया। ऑक्शन में दीप्ति शर्मा की बोली 50 लाख से शुरू होकर 3.2 करोड़ तक पहुंची। दिल्ली कैपिटल्स सबसे ऊंची बोली पर थीं, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने RTM का इस्तेमाल कर उन्हें वापस टीम में शामिल कर लिया।
बता दें कि ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर है, जिसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी हैं। हालांकि, अधिकतम 73 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा। पांच टीमों में 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी के लिए ही स्लॉट है।
WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी
WPL इतिहास में सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं जिन्हें 2023 में आरसीबी ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके अलावा अमिलिया कर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में, सोफी डिवाइन को गुजरात जॉइंट्स ने 2 करोड़, मेग लेनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।
अमिलिया के नाम पर खुला मुंबई का खजाना
दीप्ति के बाद अमिलिया कर भी छप्परफाड़ पैसा की बारिश हुई। अमिलिया का शुरूआती बोली 50 लाख थी। मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स में जंग चली। मुंबई ने अमेलिया के लिए तीन करोड़ रुपये की बोली लगाई। इस तरह अमेलिया को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कराया।
इन खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बरसात
शनेल हेनरी: वेस्टइंडीज की शनेल हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 1.30 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।
फीबी लिचफील्ड: ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड 1.20 करोड़ में यूपी वॉरियर्स के पास चल गई हैं। RCB ने भी उनमें दिलचस्प दिखाई लेकिन यूपी ने बाजी मार ली।
आशा शोभना: लेग स्पिनर आशा शोभना की लॉटरी लग गई है। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में लिया है।
लॉरा वोल्वार्ड्ट: साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गई हैं। डीस DC ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा है। वोल्वार्ड्ट ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 571 रन बनाए थे।
मेग लैनिंग: यूपी ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को 1.90 करोड़ रुपये में लिया। लैनिंग का बेस ब्राइस 50 लाख था।
राधा यादव: राधा यादव को लेकर गुजरात जायंट्स ने काफी दिलचस्पी दिखाई लेकिन RCB ने बाजी मारते हुए उन्हें 65 लाख में खरीदा।
आशा शोभना: आशा शोभना पर भी पैसों की बरसात हुई है। UP और RCB बोली पर बोली लगाती रही और अंतिम में UPW ने शोभना को 1 करोड़ 10 लाख में खरीद लिया है।
सोफी डिवाइन: न्यूजीलैंड की दिग्गज प्लेयर सोफी डिवाइन गुजरात जायंट्स का हिस्सा बन गई हैं। उन्हें GG ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
सोफी एक्लेस्टोन: इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 85 लाख रुपये में खरीदा। उनके लिए यूपी ने राइट टू मैच ऑप्शन का इस्तेमाल किया।
श्री चरणी: 21 वर्षीय स्पिनर श्री चरणी को 1.3 करोड़ रुपये में दिल्ली ने लिया है। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।
राधा यादव: राधा यादव को RCB ने 65 लाख में खरीदा। गुजरात जायंट्स ने सबसे पहले उनमें दिलचस्पी दिखाई लेकिन आरसीबी ने बाजी मारी।
क्रांति गौड़: क्रांति गौड़ को RTM के जरिए UPW ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में क्रांति UP वॉरियर्स की हो गई हैं।
शबनिम इस्माइल: साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल एक बार फिर मुंबई के लिए खेलेंगी। मुंबई ने उन्हें 60 लाख रुपये में खरीदा।




