Hartalika Teej Vrat 2025: 26 या 27 आखिर कब है हरतालिका तीज व्रत? यहां देखें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Hartalika Teej Vrat 2025 : इस व्रत को शादीशुदा औरतें पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करती हैं।

Hartalika Teej Vrat 2025: नई दिल्ली। सनातन परंपरा में हरतालिका तीज के व्रत का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस व्रत को शादीशुदा औरतें पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करती हैं। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। हरतालिका तीज व्रत भगवान शिव और माता गौरी की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर पूरे साल वैवाहिक सुख बना रहता है और जीवनसाथी को दीर्घायु प्राप्त होती है। जिस व्रत को कभी माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था, उस हरतालिका व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त आदि के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।
शुभ मुहूर्त में करें हरतालिका तीज व्रत की पूजा
पंचांग के अनुसार इस साल अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिलाने वाला हरतालिका तीज व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। इस दिन महादेव और माता पावर्ती की विधि-विधान से पूजा करने के लिए सुहागिनों को प्रात: काल 05 बजकर 56 मिनट से लेकर 08 बजकर 31 मिनट तक यानि लगभग ढाई घंटे का शुभ समय मिलेगा।
हरतालिका तीज की पूजा विधि
हरतालिका तीज की पूजा के लिए स्त्रियों स्नान-ध्यान करने के बाद शुभ मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप पूजा से जुड़ी सभी चीजों जैसे गौरा-पावर्ती की मिट्टी की प्रतिमा, पुष्प, फल, धूप, दीप आसन, वस्त्र, जल, अक्षत, चंदन, पान, श्रृंगार का सामान आदि लेकर इकट्ठा करके रख लें। इसके बाद सबसे पहले इस व्रत और पूजा को विधि-विधान से करने का संकल्प लें. पूजा की शुरुआत भगवान श्री गणेश से करें।