देशप्रमुख समाचारराज्‍य

कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी, इन राज्यों में अलर्ट

Weather Report Today: देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड के बाद मौमस बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम करवट लेता दिख रहा है।

Weather Report Today: नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड के बाद मौमस बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम करवट लेता दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जनवरी को मौसम में बदलाव के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

वेदर एक्सपर्ट का माना है कि मानना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी। हालांकि, इसके बाद 2 से 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड भी लोगों को परेशान कर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले में कम निकलने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदूषण से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी के बाद एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे वायु गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है, जो प्रदूषक कणों को हवा से साफ करने में मदद करेगी। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को एनसीआर में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि फरीदकोट पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अमृतसर में भी कड़ाके की ठंड जारी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में यह 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौमस विभाग के अनुसार आने वाले दिन में भी मौसम ठंडा बना रहेगा।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस सप्ताह राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ भागों में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा मावठ की बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होगा। मौसम विभाग ने कहा कि 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, जबकि घाटी के मैदानों में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर अब समाप्त होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में बारिश और व्यापक बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम प्रणाली कश्मीर के मैदानों में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम को समाप्त कर सकती है। मौसम विभाग ने श्रीनगर समेत मैदानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके कारण जमीनी और एयर ट्रैफिक में भी व्यवधान आ सकता है।

Related Articles

Back to top button