धर्मप्रमुख समाचार

आज मेष, वृष और मिथुन राशि वालों की झोली में आएंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इन खास ग्रह-नक्षत्रों का असर आज सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। इसके साथ ही हर राशि का आज का शुभ रंग और अंक भी बताया गया है।

मेष राशिफल

इस राशि के लोगों की मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी, जिससे इन्हें खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। धन लाभ के योग भी आज बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके लिए गर्व का विषय रहेगी।

वृषभ राशिफल

इस राशि के लोग दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। कानूनी मामलों में भी सावधानी रखने की जरूरत है। रिस्क वाला कोई भी काम न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।

मिथुन राशिफल

इस राशि के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल

इस राशि के लोग कोई भी जोखिम भरा निर्णय न लें। नौकरी से जुड़े मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।

सिंह राशिफल

इस राशि के बेरोजगारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, इस यात्रा में धन लाभ भी होगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

कन्या राशिफल

इस राशि के लोग परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी-बिजनेस में कोई भी जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। काम टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। धन हानि संभव है।

तुला राशिफल

इस राशि के लोग वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सेहत पर मौसम का असर हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। संतान पर नजर रखें।

वृश्चिक राशिफल

इस राशि के लोग इनकम के दूसरे साधन तलाश कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर नई योजना बनाने में सफल रहेंगे। पुराने विवाद भी आज सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

धनु राशिफल

इस राशि के लोग कानूनी मामलों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।

मकर राशिफल

बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है, अधिकारी परेशान करेंगे। पैसा उधार देने से बचें। निजी मामले सार्वजनिक होने से सम्मान में कमी आ सकती है।

कुंभ राशिफल

इस राशि के लोगों की मुश्किलें पहले से कम होंगी। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

मीन राशिफल

इस राशि के लोगों की खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी भी एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।

Related Articles

Back to top button